फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के फार्मों पर नहीं हो रहे हस्ताक्षर, छात्र परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के यूसोल विभाग की ओर से छात्रवृत्ति के फार्मों पर हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे हैं। इससे छात्र परेशान हैं। छात्रों की इस समस्या को अंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन ने उठाया है। पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया है। कहा है कि यदि दो दिन में समस्याओं का हल नहीं हुआ तो वह धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

अंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरदीप सिंह ने वीसी को भेजे पत्र में कहा है कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप हर साल प्राप्त करते हैं। इसके लिए फार्म भरना पड़ता है। इस फार्म पर संबंधित विभाग को हस्ताक्षर करने होते हैं, वह इसलिए कि छात्र उस विभाग का छात्र है। कहा कि छात्र यूसोल विभाग फार्म पर हस्ताक्षर करवाने के लिए जा रहे हैं, लेकिन वहां उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। सैकड़ों छात्र परेशान हैं। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से भी कहा गया, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। उन्होंने कहा है कि सैकड़ों छात्रों की छात्रवृत्ति का सवाल है। इस पैसे के बलबूते ही वह अपनी पढ़ाई कर पाते हैं। यह छात्र गरीब परिवारों से आते हैं। ऐसे में इन छात्रों के छात्रवृत्ति के फार्मों पर हस्ताक्षर करवाए जाएं ताकि उनकी समस्या हल हो। कहा कि समस्या हल नहीं हुई तो दूसरे रास्ते अपनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें