फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आईटीआई में दाखिलों का शेड्यूल जारी, सात से 21 जून तक होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
393 आईटीआई में 88 हजार सीटों पर हो सकेंगे दाखिले
विज्ञापन

दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य
चंडीगढ़। हरियाणा में आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में दाखिले का शेड्यूल जारी हो गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार प्रदेश में सात जून से 21 जून तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है।
इस समय प्रदेश में 193 सरकारी और 200 निजी आईटीआई हैं। सरकारी और निजी संस्थानों में 86 कोर्सों के लिए कुल 88 हजार सीटों के लिए दाखिले होंगे। यह कोर्स एक और दो साल के होंगे। दाखिले को लेकर मेरिट लिस्ट विभाग की वेबसाइट पर जारी होगी। विभाग के अनुसार, 36 सरकारी आईटीआई में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेगी। साथ ही महिलाओं की ट्यूशन फीस माफ रहेगी और उनको एक हजार रुपये की टूल किट भी निशुल्क दी जाएगी। वहीं, तीन लाख सालाना से कम आय वाली लड़कियों को 2500 रुपये की एकमुश्त राशि और विशेष इंजीनियरिंग कोर्सों में दाखिले पर 500 रुपये प्रति माह राशि दी जाएगी। इसी प्रकार, अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को निशुल्क टूल किट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि कोर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए जाॅब मेले लगाए जाते हैं और आईटीआई के बाद हरियाणा शिक्षा बोर्ड से दसवीं और 12वीं के समकक्षता प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, पासपोर्ट के लिए 1500 रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें