फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नौ हजार प्राथमिक शिक्षकों को मिली नियुक्ति, जल्द जारी होगा अटका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
नए स्कूल में एचआरएमएस पर ज्वाइनिंग न होने से तीन माह से अटका हुआ है वेतन
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के चलते नौ हजार प्राथमिक शिक्षकों का तीन माह से अटके वेतन के आने का रास्ता साफ हो गया है। अब जून माह के प्रथम सप्ताह में इनका चार माह का वेतन एक साथ जारी किया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अब नए स्कूलों में ज्वाइनिंग होने और एचआरएमएस पर डाटा अपलोड होने से अटका वेतन जारी किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव में आचार संहिता और बीएलओ की ड्यूटी के चलते 9 हजार शिक्षकों का अंतर जिला तबादला नहीं हो पाया था। चुनावी प्रक्रिया खत्म होते ही चुनाव आयोग की ओर से मौलिक शिक्षा निदेशक को शिक्षकों की ज्वाइनिंग कराने के निर्देश दिए थे। मौलिक शिक्षा महानिदेशक की ओर से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए थे कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का काम पूरा चुका है, लिहाजा अब 2004, 2008, 2011 और 2017 बैच के स्थानांतरित प्राथमिक शिक्षकों को तुरंत प्रभाव से कार्य मुक्त किया जाए।
विज्ञापन

अब प्राथमिक शिक्षकों को अंतर जिला तबादला नीति के तहत नई ज्वाइनिंग मिल चुकी है और एचआरएमएस पोर्टल पर ज्वाइनिंग का डाटा भी अपलोड हो चुका है। लिहाजा अब जल्द ही प्राथमिक शिक्षकों का अटका हुआ वेतन रिलीज किया जाएगा। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मामले को निदेशालय के अधिकारियों के समक्ष उठाया था और निदेशालय ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही नए जिले में ज्वाइनिंग होते ही शिक्षकों का वेतन रिलीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अब बीएलओ शिक्षकों ने नए स्कूलों में कार्यभार संभाल लिया है और उनका डाटा एचआरएमएस पोर्टल पर अपलोड हो चुका है। डाटा अपलोड होते ही शिक्षकों का तीन माह से अटके वेतन को रिलीज करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि पहली जून शनिवार को व 2 जून रविवार की छुट्टी होने के चलते ट्रेजरी बंद है, पहली सप्ताह में शिक्षकों का अटका हुआ वेतन रिलीज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें