फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएलए में विजिलेंस, खुलेंगी पुरानी परतें

Mon, 11 Aug 2014 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए रेजीडेंट प्रूफ और स्टांप वेरीफाई के लिए विजिलेंस सोमवार को रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) से रिकार्ड हासिल करेगी। विजिलेंस एक साल से अब तक बने ड्राइविंग लाइसेंस की फाइल ले रही है। ताकि पता चल सके कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाते समय कौन-कौन से जाली कागजात बनाए गए हैं।
विज्ञापन


रुपये लेकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के मामले में पकड़े गए दलाल सोनू के मोबाइल से आरएलए कर्मियों के नाम और नंबर मिले हैं। दलाल के ज्यादातर संपर्क कंप्यूटर पर डाटा एंट्री करने वालों के साथ पाए गए हैं।
विज्ञापन

डाटा एंट्री स्टाफ को जारी होगा नोटिस

विजिलेंस अब डाटा एंट्री करने वाले कर्मियों को सोमवार को नोटिस कर उन्हें पूछताछ के लिए तलब करेगी। इसके बाद विजिलेंस दलाल और आरएलए कर्मियों के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल मिलाएगी।

अगर किसी दलाल के साथ कर्मियों के संबंध पाए गए तो विजिलेंस उन्हें भी गिरफ्तार करेगी। वहीं मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे दलाल सोनू और चतुर्थ श्रेणी कर्मी राकेश को रविवार को एक दिन का पुलिस रिमांड समाप्त हो गया।

रिमांड खत्म होने के बाद विजिलेंस ने रविवार दोनों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अदालत ने उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें