फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर रेलवे डिवीजन को मिले कोविड-19 फंड में घोटाला, सीबीआई को दी गई शिकायत

Mon, 22 Jun 2020 11:18 AM IST
खुशबू गोयल अनिल कुमार, फिरोजपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
रेल डिवीजन फिरोजपुर को मिले कोविड-19 फंड में घोटाले की आशंका है। किसी ठेकेदार ने सीबीआई को दो माह के भीतर रेल अधिकारियों ने सप्लायरों के साथ मिलकर की खरीद-फरोख्त के दस्तावेजों समेत शिकायत की है। बताया जा रहा है कि डिवीजन को तकरीबन नौ करोड़ रुपये का फंड आया है। सप्लायरों ने अधिकारियों से सांठगांठ कर तीन से पांच गुणा ज्यादा दामों पर सामान सप्लाई किया है। ऐसा कर कोविड-19 फंड में लाखों रुपये की हेराफेरी किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक, डिवीजन के सप्लायरों ने कोरोना के चलते कई ऐसी सामग्री सप्लाई की है, जिनकी गुणवत्ता में बहुत फरक है। दाम भी तीन से पांच गुणा से ज्यादा लिए गए हैं, ये अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ है। जो वस्तु करीब बीस रुपये की है, उसे लगभग अस्सी रुपये में दी है। यही नहीं सैनिटाइजर, डिटोल के अलावा कई वस्तुओं के दाम में बड़ा अंतर बताया जा रहा है। कोविड-19 के दौरान ऐसी कई आइटम हैं जो सप्लाई की गई है, जिनके दामों में बहुत फरक है।

जानकारों का कहना है बेडशीट और बिजली के कई आइटम की रेलवे ने खरीद-फरोख्त की है, उनके दामों में बहुत अंतर है। उल्लेखनीय है कि रेल डिवीजन फिरोजपुर घोटालों के मामले में पहले से ही बदनाम है, ऐसे कई घोटाले चल रहे हैं, जिनकी सीबीआई जांच कर रही है। रेलवे के बिजली, कामर्शियल, इंजीनियरिंग व मेकेनिकल विभाग में करोड़ों के घोटाले हुए हैं, इन सभी की सीबीआई जांच चल रही है। अब कोविड-19 फंड में घोटाले की आशंका के चलते सीबीआई को शिकायत भेजी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि रेलवे के स्टोर विभाग की कई शिकायतें पहले भी आ चुकी हैं, शिकायतों संबंधी रेलवे विजिलेंस दिल्ली को शिकायतें भेजी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसीलिए अब सीबीआई को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें