फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगमेल हत्याकांडः अंतिम संस्कार के वक्त सरकार ने दी छह लाख की चेक, भोग के समय मिलेंगे 14 लाख

Wed, 20 Nov 2019 12:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर/चंडीगढ़ (पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संगरूर के गांव चंगालीवाला में क्रूरता का शिकार हुए अनुसूचित जाति के जगमेल सिंह जग्गा का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान अंतिम यात्रा में शामिल सभी लोगों की आंखें नम थी। शव को पहले गांव की रामदासिया धर्मशाला ले जाया गया और इसके बाद शमशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


जगमेल के अंतिम संस्कार में पहुंचे मंत्री विजयइंद्र सिंगला ने सरकार के वादे के मुताबिक जगमेल सिंह जग्गा की पत्नी मनजीत कौर और माता भगवान कौर को 6 लाख रुपये का चेक दिया। 14 लाख रुपये की राशि भोग समय देने का एलान किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में उनके साथ है और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के साथ-साथ किए गए अन्य वादों को समय पर पूरा किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा सात दिन के भीतर चालान पेश करके इस वारदात के जिम्मेदारों को तीन महीने में सजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाएगी और बच्चों की शिक्षा का खर्च भी सरकार द्वारा किया जाएगा। उनके साथ पूर्व सीएम बीबी रजिंदर कौर भट्ठल, डीसी घनश्याम थोरी, एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग, एसडीएम लहरागागा कालाराम कांसल और नायब तहसीलदार हमीर सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मजदूर नेता मुकेश मलौद की अगुवाई में विभिन्न जम्हूरी जत्थेबंदियों के नेताओं सहित लोगों ने नारे लगाते हुए आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की। 

एससी आयोग ने शुरू की जांच
गांव चंगालीवाला में एससी युवक की निर्मम हत्या के मामले में पंजाब राज्य एससी आयोग ने भी जांच शुरू कर दी है। जगमेल सिंह हत्याकांड की जांच को आयोग ने दो सदस्यीय टीम गठित की है। जो राष्ट्रीय एससी कमीशन के साथ मिलकर मामले की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट आयोग को देगी। आयोग की चेयरपर्सन तेजिंदर कौर ने कहा कि इस अमानवीय मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है। 

15 नवंबर को मीडिया में आई खबरों पर संज्ञान लेकर एसएसपी संगरूर से रिपोर्ट तलब की गई है। आयोग के दो सदस्यों राज कुमार हंस और पूनम कांगड़ा ने उसी दिन जगमेल के परिजनों से मुलाकात की थी। तेजिंदर कौर ने बताया कि वह खुद भी सोमवार को पीजीआई में पीड़ित परिवार से मिली थीं।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए फैसला किया है कि आयोग, राष्ट्रीय एससी कमीशन के साथ मिल कर इसकी जांच करेगा। आयोग के सदस्य ज्ञान चंद दीवाली और पूनम कांगड़ा को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। जल्द ही राष्ट्रीय आयोग से संपर्क कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

डॉक्टर की भूमिका की होगी जांच
सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू ने जगमेल सिंह केस में समय पर मेडिकल सुविधा न मिलने पर संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रमुख सचिव अनुराग अग्रवाल को मामले की जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने निर्देश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जगमेल को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां मेडिकल अफसर ने ड्यूटी में कोताही बरती और एमएलआर दर्ज नहीं की। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेडिकल अफसर की लापरवाही जगमेल की मौत का कारण बना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें