फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सविता को 'आप' की टिकट, किसने क्या कहा?

Sun, 02 Mar 2014 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कलाकार वर्ग समाज की समस्याओं के प्रति जागरूक होता है। राजनीति में फैले भ्रष्टाचार को मिटाना समय की मांग है। अगर ऐसे में कलाकार, लेखक, सामाजिक चिंतक राजनीति में आते हैं तो मैं इसका समर्थन करता हूं और इसे शुभ संकेत भी कहा जा सकता है।
विज्ञापन


सविता भट्टी खुद एक सामाजिक समस्याओं से जागरूक परिवार से संबंध रखती हैं। जसपाल भट्टी और उन्होंने मिलकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ रचनात्मक काम किया है। तो उनसे उम्मीद रखी जा सकती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ वे आवाज बुलंद करेंगी।

- पद्मश्री सुरजीत पातर, जाना माने साहित्यकार

आम आदमी पार्टी से मुझे बहुत उम्मीदें हैं। आम आदमी पार्टी को ही देश को चलाना चाहिए। मेरा मानना है कि उनके आने से भ्रष्टाचार जरूर खत्म होगा। सविता भट्टी को ढेर सारी शुभकामनाएं। वह कुछ अच्छा कार्य करेंगी और देश की उन्नति में योगदान डालेंगी।
विज्ञापन

- शाहबाज खान, अभिनेता

सविता भट्टी के राजनीति में आने से शायद कुछ नया दौर सामने आएगा। सविता भट्टी को ढेर सारी शुभकामनाएं और आम आदमी पार्टी में जाकर शायद वह अच्छा काम कर सकें।
विज्ञापन

- अनीता शब्दीश, थिएटर आर्टिस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें