फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मेयर बनते ही एक्शन मोड में दिखे सौरभ जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के नवनिर्वाचित मेयर सौरभ जोशी ने पद संभालते ही कार्यशैली के साफ संकेत दे दिए। वीरवार को शपथ लेने के कुछ ही घंटों बाद वे देर शाम शहर के विभिन्न इलाकों के औचक निरीक्षण पर निकल पड़े। अचानक हुए इस दौरे से नगर निगम अमले में हलचल मच गई।
मध्य मार्ग पर निरीक्षण के दौरान मेयर ने खुले मैनहोल, जाम सीवर और गंदगी की समस्याओं पर खास ध्यान दिया। कई स्थानों पर खामियां देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही सुधार के निर्देश दिए। सौरभ जोशी ने साफ कहा कि ऐसी लापरवाही आम नागरिकों की जान के लिए खतरा है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने निर्देश दिए कि चिन्हित स्थानों पर काम पूरा होने से पहले और बाद की तस्वीरें उन्हें भेजी जाएं और शुक्रवार तक सभी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कागजी रिपोर्ट नहीं, जमीन पर दिखता काम ही प्राथमिकता होगी। सौरभ जोशी का यह सक्रिय रुख नगर निगम की कार्यशैली में सख्ती और जवाबदेही का संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें