सत्य पाल जैन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व उप-राष्ट्रपति वैंकया नायडू, लाल कृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल सहित कई वरिष्ट नेताओं के लिए विभिन्न अदालतों में पैरवी कर चुके हैं। वह 1996 एवं 1998 में चंडीगढ़ से लोकसभा का चुनाव भी जीत चुके हैं।
चंडीगढ़ के पूर्व सांसद सत्य पाल जैन को लगातार चौथे कार्यकाल के लिए केंद्र सरकार ने 30 जून 2026 तक एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के तौर पर नियुक्त किया है। नियुक्ति से जुड़ी अधिसूचना भी सरकार की ओर से जारी की गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2014 में पहली बार पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के लिए चंडीगढ़ में यह पद सृजित किया था।
विज्ञापन
जैन की नियुक्ति अप्रैल 2015 में 3 वर्ष के लिए की गई थी। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के तौर पर जैन पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में भारत सरकार के सभी केस के लिए लिटिगेशन इंचार्ज हैं। हाईकोर्ट में भारत सरकार का 130 वकीलों का पैनल है जिनमें डिप्टी एसजी, सीनियर पैनल काउंसिल व सेंट्रल गवर्नमेंट काउंसिल शामिल हैं।
जैन जाने-माने संविधान विशेषज्ञ वकील हैं और विभिन्न हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में कई महत्वपूर्ण मामलों में पैरवी कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व उप-राष्ट्रपति वैंकया नायडू, लाल कृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल सहित कई वरिष्ट नेताओं के लिए विभिन्न अदालतों में पैरवी कर चुके हैं। वह 1996 एवं 1998 में चंडीगढ़ से लोकसभा का चुनाव भी जीत चुके हैं।