फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति के चल रहा था संत रामपाल का सत्संग, पुलिस ने रूकवाया

Sun, 21 Jan 2018 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना(हरियाणा)
विज्ञापन
Sant Rampal - फोटो : File Photo
विज्ञापन
टोहाना के गांव रत्ताखेडा में बरवाला के संत रामपाल के अनुयायियों द्वारा बिना पुलिस प्रशासन की अनुमति के चलाए जा रहे सत्संग को सदर पुलिस ने रूकवा दिया। इसके बाद अनुयायी चले गए। मामले के बाद पुलिस स्कूल के बाहर तैनात हो गई ताकि दोबारा अनुयायी जमा न हो सकें। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव रत्ताखेडा के सरकारी स्कूल में संत रामपाल के अनुयायियों द्वारा रामपाल से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई गई थी तथा उसके बाद एक विशाल सत्संग का आयोजन किया गया था। जिसके बारे में प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। मामले की सूचना सदर पुलिस को पहुंची तो एसएचओ सोमवीर ढाका ने तुरंत टीम का गठन किया तथा मौके पर पहुंचकर सत्संग को बंद करवा दिया। जिसके बाद पुलिस वहां तैनात की गई।

सदर थाना प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि बरवाला के संत रामपाल के अनुयायियों द्वारा गांव में बिना अनुमति के सरकारी स्कूल में सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। जिसके बाद उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि जब इस बारे में गांव के सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधि से बातचीत की तो उन्होंने भी माना कि इसको लेकर अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने कहा कि बिना पुलिस अनुमति के सत्संग नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें