फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सतीश उपाध्याय चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के प्रभारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता सतीश उपाध्याय को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए। राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) तरुण चुघ की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
विज्ञापन

आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में 20 नवंबर से आचार संहिता लागू होने की संभावना है। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। वहीं, आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ की ओर से नौ प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें