चंडीगढ़। सत्या स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीत ली। फाइनल मुकाबला डेराबस्सी के क्रिकेट मैदान पर खेला गया।
मैच के दौरान टॉस जीतकर सत्या स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 4 विकेट पर 223 रन बनाए। श्रीवास्तव ने 85 रन और गुरसिमरन सिंह ने 53 रन बनाए। गेंदबाजी में युवराज और नमित ने एक-एक विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लर्निंग पाथ स्कूल की टीम निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी। टीम से आदित्य राज ने सबसे अधिक 57 रन की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज उदयवीर ने 45 रन बनाए। यह मुकाबला सत्या स्कूल ऑफ क्रिकेट टीम ने 28 रन से जीत लिया।