फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरताज के सुरों से होगा समिट का आगाज

Sat, 08 Feb 2014 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा कराई जा रही टेक्किनल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट समिट का आगाज शनिवार को सतिंदर सरताज के सुरों से होगा। सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होने वाली समिट में सरताज सुबह नौ बजे से अपनी लाइव परफॉरमेंस देंगे। इसके लिए आयोजकों की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, पुलिस द्वारा भी सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक समिट में पचास हजार लोगों के आने की उम्मीद है। उसी हिसाब से पुलिस ने स्टेडियम के बाहर चार सौ मुलाजिम तैनात करने का फैसला लिया है। इसके अलावा स्टेडियम में दो जगह प्रवेश द्वारा बनाए गए हैं। उन्हीं के माध्यम से लोगों की एंट्री स्टेडियम में होगी। एसपी सिटी स्वर्णदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

शुक्रवार शाम समिट की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय के उपकुलपति रजनीश अरोड़ा ने पुटिया के मेंबरों के साथ बैठक की।

बैठक में पुटिया के अध्यक्ष डॉ. जेएस धालीवाल, सीयू के कुलपति सतनाम सिंह संधू, दोआबा ग्रुप के चेयरमैन मनजीत सिंह, श्री सांई ग्रुप के नरेश नागपाल, आर्यंस ग्रुप ऑफ कालेजेज के चेयरमैन एवं पुटिया के संयोजक डॉ. अंशु कटारिया एवं तेजिंदर पाल सिंह संधू समेत 200 कालेजों के चेयरमैनों ने भाग लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समिट में राज्य के करीब 400 कालेजों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। पंजाब के इतिहास में यह पहला मौका है, जब पंजाब सरकार, पीटीयू, निजी विश्वविद्यालयों तथा निजी क्षेत्र के कालेजों द्वारा तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक मंच पर आकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

दो सेशन में होगा समिट
समिट का औपचारिक शुभारंभ सीएम प्रकाश सिंह बादल सेक्टर-78 स्थित स्पोट्स कांप्लेक्स में शनिवार को करेंगे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल भी हाजिर रहेंगे। दूसरा सेशन इंडियन बिजनेस स्कूल में होगा।

यह हस्तियां होंगी समिट में शामिल
समिट में राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ नॉलेज टेक्नोलॉजीस हैदराबाद के वाइस चासंलर आरवी राज कुमार, हीरो ग्रुप के जेएमडी सुनील कांत मुंजाल, साइंटिस्ट एवं पीटीयू के पूर्व चांसलर एसके सालवन, पीयू चंडीगढ़ के वाइस चांसलर अरुन कुमार ग्रोवर एवं टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के सचिव एआर तलवार समेत कई हस्तियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें