फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने मंच पर अपने ही मंत्री ओपी धनखड़ को दी नसीहत

Tue, 16 Feb 2016 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नवनिर्वाचित सरपंचों को सीख देते-देते सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मंच पर अपने मंत्री ओपी धनखड़ को ही नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि हमारे मंत्री ओपी धनखड़ ने एक बार बयान दिया था कि हरियाणा में बेटियां कम हो रही हैं, अब बहू बिहार और झारखंड से लाएंगे। इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हम बिहार, झारखंड से बहू नहीं लाएंगे, बल्कि हरियाणा में बेटियों को बढ़ाया जाएगा। अब प्रदेश में बेटियां बढ़ाने और भ्रूण हत्या रोकने में सरपंच भी कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। इस दौरान प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों ने बेटियों को बढ़ाने और उन्हें पढ़ाने का संदेश दिया।

शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों ने सरपंचों के सामने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तो सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सरपंचों को जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया। वह पाठ भी ऐसा पढ़ाया, जिससे सरकार की योजनाओं को सभी सरपंच हर आदमी तक पहुंचाएं। बिजली बिल भरवाने से लेकर बेटियों को बचाने के लिए सरपंच भी जागरूकता अभियान चलाएंगे तो पौधारोपण को बढ़ावा देने की अपील भी सरपंचों से की गई। इनके अलावा भी कई जिम्मेदारी सरपंचों को दी गईं। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि किसी को आपस में नहीं लड़ना चाहिए, बल्कि ‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक’ के नारे के साथ रहना चाहिए। अब गांव के लोगों को ‘गांव एक है, गांववासी एक हैं’ के नारे के साथ रहना चाहिए।
विज्ञापन


बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को बढ़ाएं
खट्टर ने कहा कि बेटियों का स्थान बेटों से बड़ा होता है। कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए सरकार ने सख्ती से कार्रवाई की है। अब सरपंच सामाजिक कार्य के लिए एक साथ आगे आएं और सहयोग दें।

बिजली का बिल भरवाओ, दाम कम करवाओ
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार को हर साल बिजली क्षेत्र में 29 हजार करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। इस घाटे का कारण चोरी, लाइन लास, बिल नहीं भरना है। इसे रोकने के लिए सरपंचों को सहयोग करना है। अगले तीन वर्षों के लिए बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी, बल्कि घाटा कम होता है तो बिजली की दरें कम हो सकती हैं।

सरकार की बीमा योजना सभी तक पहुंचाए
सीएम ने सरपंचों से कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 12 रुपये और 330 रुपये की बीमा पालिसी शुरू की है, जिसे गांव के सभी व्यक्तियों के पास पहुंचाना है। राज्य सरकार 25 रुपये में बकरी  और 100 रुपये में गाय, भैंस और खच्चर का बीमा करा रही है। फसल बीमा योजना भी जल्द शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें