फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पड़चिड़ी में सरहिंद फतेह दिवस पर कार्यक्रम, यह नाटक देखने आएं

Fri, 13 May 2016 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
थियेटर की दुनिया - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
चप्पड़चिड़ी में सरहिंद फतेह दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नाटक का मंचन होगा। यह जानकारी कला परिषद की चेयरपर्सन हरजिंदर कौर ने वीरवार को पंजाब कला भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी। 14 मई को यह आयोजन होगा।
विज्ञापन


इस मौके पर हरियाणा कला परिषद के वाइस चेयरमैन सुदेश शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए हरजिंदर कौर ने बताया कि चप्पड़चिड़ी में होने वाले कार्यक्रम में पंजाब कला परिषद की तरफ से नाटक ‘गाथा आनंदपुर साहिब दी’ का मंचन किया जाएगा। जिसे थिएटर फॉर थिएटर के कलाकार पेश करेंगे।

साथ ही गतका भी खेला जाएगा। यह कार्यक्रम शाम छह बजे होगा। वहीं सुदेश शर्मा ने बताया कि इस नाटक का मंचन बीते छह माह में आठ बार किया जा चुका है। इतने कम समय में यह नाटक इतना लोकप्रिय हो गया है कि उज्जैन मेले में इसका मंचन करने के लिए हमारी टीम को खास तौर पर बुलाया गया था, लेकिन सदस्य पूरे न होने के कारण नहीं जा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें