तुर्की में नृत्य करेंगे कथक नृत्यांगना
टैगोर थियेटर चंडीगढ़ में कत्थक क्लासेज शुरू की जा रही हैं। इसके लिए आप 27 मई तक आवेदन कर सकते हैं। टैगोर थिएटर सोसायटी और चंडीगढ़ कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट मिलकर कथक डांस क्लासेज शुरू कर रहे हैं।
यह क्लासेज सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक चलाई जाएगी। इसके लिए 8 से 18 वर्ष के स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं। इसमें प्रति स्टूडेंट्स 500 रुपये फीस प्रतिमाह कर दिया गया है। 20 स्टूडेंट्स का एडमिशन पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर किया जाएगा।
दाखिले के लिए सादे कागज पर अपनी डिटेल के साथ पोस्ट कार्ड साइज फोटोग्राफ लगाना होगा। यह डाक्यूमेंट टैगोर थिएटर के डायरेक्टर ऑफिस में 27 मई तक जमा कराएं। एडमिशन की जानकारी 0172-2724278 पर हासिल कर सकते हैं।