चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सरगुन अरोड़ा ने चंडीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एकल, महिला युगल और मिश्रित युगल तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ।
महिला एकल के फाइनल में सरगुन ने बलविंदर कौर को 21-10, 21-9 से हराकर खिताब अपने नाम किया। महिला युगल में सरगुन और सुनीता की जोड़ी ने दीपा अरोड़ा व विजय लक्ष्मी को 21-16, 21-12 से हराया, जबकि मिश्रित युगल में सरगुन और राजीव मेहता की जोड़ी ने हेमराज और बलविंदर कौर को 21-9, 21-12 से पराजित किया। इसके अलावा, महिला एकल 55+ वर्ग के फाइनल में गीता अरोड़ा ने विजय लक्ष्मी को 21-9, 21-10 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।