फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह फुट का सांता सुनाएगा जिंगल

Wed, 11 Dec 2013 12:46 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस पर आप घर को डेकोरेट करने के लिए सांता क्लाज चाहते हैं तो मार्केट में छह फुट का सांता क्लाज आ गया है।
विज्ञापन


यह देखने में एकदम नेचुरल लगेगा। यह सांता क्लाज जिंगल भी सुनाएगा। क्रिसमस की मार्केट सिटी में सज गई है।

मार्केट में आ गए हैं चीन से इंपोर्ट किए गए सांता क्लाज के खिलौने। छह फुट का सांता 18000 रुपये का है। छोटे सांता क्लाज के खिलौने की कीमत पांच सौ से एक हजार रुपये तक है।

सेक्टर-11 स्थित ड्यूसन के मालिक दिवाकर सहूंजा ने कहा कि क्रिसमस की मार्केट अब तेजी पकड़ने लगी है। सिटी ब्यूटीफुल के लोगों को नेचुरल सांता क्लाज ज्यादा पसंद है। यह कपड़े में बना हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार पाइन ट्री जैसे ही क्रिसमस ट्री आए हैं। इसमें हरा, सफेद, गहरा हरा रंग भी मौजूद है। इसके साथ ही इनको सजाने के लिए डेकोरेटिव आइटम भी अलग हैं।
विज्ञापन


फेसबुक और गूगल फ्रेंडली लोग अपने विदेशी दोस्तों को ग्रीटिंग कार्ड भेजते हैं। इसीलिए ग्रीटिंग कार्ड की मार्केट में भी तेजी आई है। क्रिसमस के डेकोरेटिव आइटम में क्रीट, सांता की कैप और मास्क आदि भी मार्केट में मौजूद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें