फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को हाईकोर्ट में जवाब के लिए आखिरी मौका

Tue, 29 Mar 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo photo
विज्ञापन
अदालत की आपराधिक अवमानना के तहत कार्रवाई में फंसे सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल की ओर से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जवाब दाखिल न करने पर जस्टिस एम. जियापाल ने रामपाल को आखिरी मौका दिया है।
विज्ञापन


उधर, हरियाणा सरकार से रामपाल से जुड़े सभी केसों की जानकारी अगली सुनवाई 25 मई तक दाखिल करने को कहा है। अदालत की अवमानना के तहत कार्रवाई के मामले में हाईकोर्ट की ओर से गैरजमानती वारंट जारी होने के बावजूद रामपाल कोर्ट में पेश नहीं हुआ।

आखिर सितंबर 2014 में हाईकोर्ट की सख्ती पर हरियाणा सरकार आश्रम पर बड़ी कार्रवाई कर ही उसे गिरफ्तार कर सकी थी। इस कार्रवाई पर करोड़ों रुपये खर्च हुए। इसकी वसूली के बारे में रामपाल को जवाब दाखिल करने को कहा था।
विज्ञापन


पूछा गया था कि आखिर यह खर्च उससे क्यों न वसूला जाए। वह तभी से इस मामले में जवाब के लिए समय मांगता रहा और मंगलवार को भी और समय की मांग की, लेकिन हाईकोर्ट ने सख्ती से कहा है कि अब उसे आखिरी मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें