हिसार में सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल की पेशी के दौरान उनके समर्थकों को पुलिस रोकने लगी तो उन्होंने पुलिसवालों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
रामपाल समर्थकों का पुलिस पर लाठियों, पत्थरों से हमला, 3 घायल
2 of 7
रामपाल की पेशी के दौरान उमड़े समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
रामपाल के समर्थकों ने पुलिस पर डंडे और पत्थर बरसाए। इस में तीन पुलिस कर्मी गंभीर घायल हो गए। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए अनुयायियों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
रामपाल समर्थकों का पुलिस पर लाठियों, पत्थरों से हमला, 3 घायल
3 of 7
रामपाल की पेशी के दौरान तैनात पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, शाम को सेंट्रल जेल टू के पिछले हिस्से में नवदीप कॅलोनी के एक मकान में घुसे दो महिलाओं सहित छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मकान मालिक ने शिकायत दी कि यह लोग दीवार फांदकर उनके घर में घुसे थे। इन लोगों के पास दो रस्सी थी।
रामपाल समर्थकों का पुलिस पर लाठियों, पत्थरों से हमला, 3 घायल
4 of 7
रामपाल की पेशी के दौरान उमड़े समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना के बाद सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने बड़ी साजिश का अंदेशा जताया है। मकान से गिरफ्तार लोगों में जींद निवासी प्रेम व रानी, दिल्ली निवासी अभिषेक, रोहतक निवासी अनिता, संतोष, ओमपति शामिल हैं। इनसे दो रस्सी बरामद की गई हैं। आशांका है कि ये रामपाल को भगाने की फिराक में थे।
विज्ञापन
रामपाल समर्थकों का पुलिस पर लाठियों, पत्थरों से हमला, 3 घायल
5 of 7
रामपाल की पेशी के दौरान उमड़े समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
हुआ यूं कि रामपाल की पेशी के मद्देनजर उसके अनुयायी राजगढ रोड स्थित सेंट्रल जेल टू के सामने एकत्र हो गए। जेल तथा नहर के बीच खाली पड़ी जमीन पर समर्थकों ने डेरा डाला। सुबह करीब 11 बजे समर्थक नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय की ओर से बढ़ने लगे।
विज्ञापन
रामपाल समर्थकों का पुलिस पर लाठियों, पत्थरों से हमला, 3 घायल
6 of 7
रामपाल की पेशी के दौरान उमड़े समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
नहर के पास लगाए गए नाके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बेरिकेडस लगाकर समर्थकों को रोकने का प्रयास किया। इस पर समर्थक वहां से पीछे हटकर नहर पार कर लघु सचिवालय की ओर बढ़ने लगे। पुलिस कर्मियों ने धारा 144 का हवाला देते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
रामपाल समर्थकों का पुलिस पर लाठियों, पत्थरों से हमला, 3 घायल
7 of 7
रामपाल की पेशी के दौरान उमड़े समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
अनुयायियों ने बेरिकेडस तोडकर आगे बढ़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान कुछ समर्थकों ने पुलिस के लाठी डंडो को छीनकर हमला बोल दिया। इससे हेड कांस्टेबल संदीप, अनिल कुमार और एक अन्य को चोटें आई। संदीप को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जबकि अन्य दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गई।