फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रामपाल के अनुयायियों की CBI जांच की मांग

Wed, 30 Dec 2015 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संत रामपाल के अनुयायियों ने मार्च निकालकर मामलों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की और पीएम मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। मार्च पंजाब के लुधियाना में निकाला गया।
विज्ञापन


मिनी सचिवालय पर पहुंचकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में संत रामपाल और उनके अनुयायियों के खिलाफ चल रहे तमाम मामलों की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई।

उन्होंने कहा कि वह जांच पर आने वाला खर्च भी वहन करने को तैयार हैं। संत रामपाल अनुयायी फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट के समक्ष इकट्ठा हुए।

इसके बाद वह डीसी दफ्तर पहुंचे और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही लंगर का सेवन किया। उन्होंने कहा कि संत रामपाल पूरी तरह निर्दोष हैं। प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के लिए उन्होंने शांति मार्च निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि संत रामपाल और उनके करीब 950 अनुयायियों को झूठे आरोपों में गिरफ्तार कर जेल में डाला गया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें