फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत निरंकारी भवन में बाल समागम, बाबा हरदेव की शिक्षाएं गूंजी

Sun, 12 Jun 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
संत निरंकारी भवन चंडीगढ़ में बाल समागम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर-30 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को संयोजक स्तर के बाल समागम का आयोजन हुआ। इस बाल समागम में सेक्टर-40, मलोया, सेक्टर- 45, सेक्टर 15, सेक्टर 30, रामदरबार, सेक्टर 26, मनीमाजरा के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


बाल समागम में उपस्थित बच्चों ने कई भाषाओं का सहारा लेते हुए अपने-अपने तरीके से निरंकारी बाबा हरदेव सिंह द्वारा दी गई शिक्षाओं की चर्चा करते हुए इस बाल समागम में उपस्थित दर्शकों को यह स्पष्ट करने का प्रयास किया कि वे वास्तव में प्रेम- करुणा - दया के प्रतीक थे। इस बाल समागम की अध्यक्षता संजीवन ने किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को यदि बचपन में आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित किया जाए तो वे एक एक कदम सोच समझ कर रखेंगे। बड़े हो कर देश व संसार के लिए वरदान साबित होंगे। मंच संचालन सेक्टर-30 के बाल संगत के इंचार्ज बचित्र सिंह ने किया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के संयोजक मोहिंद्र सिंह ने समागम में उपस्थित सभी बच्चों से कहा कि वे आध्यात्मिकता के साथ-साथ पढ़ाई व खेल-कूद में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और अपने माता-पिता व देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें