फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसलाः काली बेईं के बाद अब सतलुज दरिया को ‘निर्मल’ करेंगे संत सीचेवाल, लोगों से की ये अपील

Tue, 03 Dec 2019 11:42 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला)
विज्ञापन
संत सीचेवाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
काली बेईं के बाद अब पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल बाढ़ से तबाही मचाने वाले सतलुज दरिया को सीचेवाल मॉडल से ‘निर्मल’ करेंगे। वहीं भविष्य में बाढ़ ऐसी तबाही न मचाए, इसके लिए बांध को मजबूत भी किया जाएगा। सतलुज दरिया को किसानों का हमराही बनाने के लिए संत बलबीर सिंह सीचेवाल की ओर से दरिया किनारे बसने वाले गांवों में बैठकें करके इन दोनों विषयों पर मुहिम चलाई जा रही है।
विज्ञापन


संत सीचेवाल को लोगों ने भरोसा दिलाया है कि वह सर्दियों के मौसम के दौरान दरिया के धुस्सी बांध को मजबूत करने के लिए मिट्टी डालने के लिए तैयार रहेंगे। सात किलोमीटर तक बांध को मजबूत किया जा चुका है। इसी तरह ही 50 किलोमीटर लंबे बांध को मजबूत करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए मुसीबत समय पर हमदर्दी जताने की बजाय एक हमदर्दी बांध पर लगा दी जाए, जिससे नुकसान से पहले ही बचाव हो सके।

एनआरआई निर्मल सिंह कंग ने एक लाख रुपये तेल के लिए दिए। उन लोगों से अपील की कि बांध मजबूत करने के लिए चल रही मशीनरी में तेल डलवाने में अपना योगदान दे। संत सीचेवाल के प्रयासों से दो क्रेन मिट्टी खोदने के लिए लगाई गईं हैं और तीसरी मशीन भी जल्दी ही काम पर लगा दी जाएगी। किसानों ने प्रति एकड़ 500 रुपये सहायता देने का एलान किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बैठकों में 24 से ज्यादा गांवों के लिए लोग हुए शामिल

पिछले दो दिनों की बैठकों में 24 से अधिक गांवों के सरपंच, पंच और बाढ़ पीड़ित लोग शामिल हुए। इनमें राजेवाल, बाह्मणियां, जानिया चाहल, जानिया, मेहराजवाला, चक्क बुंडाला, फतेहपुर, गट्टी रायपुर, गट्टी पीर बख्स और अन्य गांवों के लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। बैठकों में जिला परिषद सदस्य दलजीत सिंह, बचित्तर सिंह कोहाड़, तेगा सिंह, सुरजीत सिंह शंटी, सरपंच कुलवंत सिंह, मघ्घर सिंह, गुरमेल सिंह, मेजर सिंह, मनदीप सिंह उपस्थित थे।

बांध के काम को देखकर डीसी जालंधर हैरान
जालंधर के डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने गांव जानिया चाहल बांध का दौरा किया। मिट्टी डाल कर मजबूत किए गए बांध को देखा। पिछले साढ़े तीन महीने से लोग लगातार इस बांध को वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल के नेतृत्व में मजबूत करने में लगे हुए हैं। जिला प्रशासन ने संत सीचेवाल को सम्मानित किया।

हलका विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने बांध के इर्द-गिर्द हुए नाजायज कब्जों का जिक्र करते हुए कहा कि सतलुज दरिया के धुस्सी बांध की निशानदेही करवाई जाए, जिससे बांध को और मजबूत किया जा सके। एनआरआई और आप नेता रत्न सिंह काकड़कलों ने अपनी 10 एकड़ जमीन से मिट्टी की 2500 ट्रालियां उठवाने का एलान किया। उन्होंने अपना ट्रैक्टर-ट्राली भी सेवा के लिए देने की घोषणा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें