फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी आखिरी बैठक के बाद बोले टंडन- चंडीगढ़ को मिलेगा जल्द नया अध्यक्ष

Mon, 16 Jan 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने रविवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में स्पष्ट कर दिया है कि यह उनके अध्यक्षता में कार्यकारिणी की अंतिम बैठक है। जल्द ही प्रदेश को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। 
विज्ञापन


प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सभी सदस्यों ने डिजिटाइजेशन तरीके से रजिस्ट्रेशन फीस पार्टी में जमा करवाई है। 109 सदस्यों ने कैशलेस फीस जमा करवाई। कार्यकारिणी की बैठक में सांसद किरण खेर, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने भी भाग लिया। टंडन ने कहा कि रविवार को उन्हें इस पर 7 साल हो गए हैं।

सांसद किरण खेर ने कहा कि लोग इस समय जो काम शहर में हो रहे है उससे खुश है। चुनाव की जीत से भाजपा की जिम्मेवारी ज्यादा बढ़ गई है। पार्षदों को सभी वायदे पूरे करने के लिए काम शुरू कर देना चाहिए। इस कार्यक्रम प्रशासन की ओर से नियुक्त किए गए सभी मनोनीत पार्षदों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'गालियां निकालने वाले को टिकट दी'

संजय टंडन - फोटो : File Photo
गालियां निकालने वाले को टिकट दी
संजय टंडन ने अपने भाषण में 7 साल के कार्यकाल के अपने कुछ यादें भी शेयर कीं। उन्होंने एक नेता का भी जिक्र किया जो कि इस समय पार्षद हैं। टंडन ने बताया कि साल 2011 के नगर निगम चुनाव में उस नेता ने उनके साथ फोन पर गाली गलौच की और मारने की भी धमकी दी। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उस नेता से कुछ दिन बाद साथ काम करने के बारे में पूछा तो उसकी आंखों में आसू आ गए। उस नेता को दो बार टिकट दिया गया और अब वह पार्षद है। पार्टी को मजबूत करने के लिए वह हर विरोधी के घर पर खुद गए।

दो जिला अध्यक्ष बदलेंगे
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा अध्यक्ष की ओर से स्पष्ट कर दिया कि दो जिला अध्यक्ष भी बदले जाएंगे। जिसके लिए प्रक्रिया बाद में होगी। मालूम हो कि इस समय जिला अध्यक्ष शक्तिदेव शाली और रवि शर्मा पार्षद बन चुके हैं ऐसे में पार्टी एक नेता एक पद की नीति पर काम कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें