फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनियों में उम्मीदवारों ने लगाए फ्लैक्स बोर्ड और झंडे, अब होगी कार्रवाई

Mon, 16 Jan 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
कॉलोनियों में उम्मीदवारों ने लगाए फ्लैक्स बोर्ड और झंडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव लोहगढ़ की कॉलोनियों में राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार के लिए फ्लैक्स बोर्ड, पोस्टर और मकानों पर झंडे लगाए गए हैं। दीवारों पर स्लोगन लिखकर वोटरों को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, रिटर्निंग अफसर ने इस मामले में फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम को वीडियोग्राफी करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


सोसाइटी के अंदर लगाए स्टिकर 
जानकारी के अनुसार, लोहगढ़ स्थित बाला जी-2 कॉलोनी के गेट पर वार्ड-21 पार्षद तेजिंदर सिद्धू द्वारा एक फ्लैक्स बोर्ड लगवाया गया है। जबकि सिगमा सिटी कॉलोनी के सामने सड़क के दाई ओर बड़े-बड़े अक्षरों में स्लोगन लिखा गया है, इसमें बीपीएल कार्ड धारकों के लिए आटा-दाल स्कीम का लाभ देने की बात कही गई है।

इसी तरह, सावित्री ग्रीन के पिछले गेट के बाहरी ओर एक दल द्वारा झंडे लगाया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्टिकर सोसाइटियों के अंदर पार्किंग एरिया में लगाए जा रहे हैं। इसके खिलाफ सोसाइटी के पदाधिकारियों ने अपनी नाराजगी भी जताई। उन्हें सोसाइटी के फंड से पैसे खर्च कर स्टिकर को उतरवाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रातों रात लगा देते हैं नए फ्लैक्स बोर्ड

कॉलोनियों में उम्मीदवारों ने लगाए फ्लैक्स बोर्ड और झंडे
रातों रात लगा देते हैं नए फ्लैक्स बोर्ड
गांव लोहगढ़ की बादल कॉलोनी के एंट्री प्वाइंट पर एक बड़ा फ्लैक्स बोर्ड लगाया गया है। इसमें वोटरों को आकर्षित करने का प्रयास किया गया है। अधिकारी जब इन होर्डिंग्स को उतार देते हैं तो पार्टी कार्यकर्ता रातों रात फिर नए होर्डिंग लगा देते हैं। जबकि, घरों एवं वाहनों पर जबरदस्ती उम्मीदवार का स्टिकर चस्पा कर देते हैं। 

कार्रवाई की जाएगी : रिटर्निंग अफसर
राजनीतिक दलों द्वारा अपनाये जा रहे हथकंडों के ऊपर फ्लाइंग स्क्वायर्ड की टीम नजर बनाये हुये है, जिन्हें बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त हो रही जानकारियां एकत्रित की जा रही हैं, इस पर संबंधित पार्टियों को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया जाएगा। 
-रूही दुग्ग, रिटर्निंग अफसर कम एसडीएम, हलका डेराबस्सी।


हमारी पार्टी चुनाव आचार संहिता का पूरा सम्मान करती है। लोहगढ़ की कॉलोनियों के अंदर लगी प्रचार सामग्री को अधिकारियों की मदद से हटा दिया जाएगा।
- तेजिंदर सिद्धू, पार्षद वार्ड-21, शिअद।

बिना इजाजत के एक पार्टी ने एंट्री प्वाइंट पर फ्लैक्स बोर्ड लगा दिया है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी और इसे हटवाया जाएगा।
-सतविंदर सिंह, पार्षद वार्ड-20, शिअद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें