शहर के 30 पर्यटक स्थलों और पार्कों में बने महिलाओं के पब्लिक टायलेट में सेनेटरी नैपकिन वेडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। छह मशीनें शुक्रवार को लगा दी गईं। यहां 10 रुपये में तीन सेनटरी नेपकिन मिलेंगी।
मेयर अरुण सूद ने बताया कि नगर निगम ने 30 सेनेटरी नैपकिन मशीनें खरीद ली हैं। इस पर नगर निगम का 18 लाख 10 हजार रुपये का खर्चा आया है। इनका प्रयोग स्वच्छ भारत मिशन के तहत महिलाएं कर पाएंगी।
छह स्थानों पर लगीं मशीन
सेक्टर-36 का गार्डन, जेपनीज गार्डन, सेक्टर-32 बूथ मार्केट, सेक्टर-34 के गुरद्वारे के पास, सेक्टर-35 के गोल्ड मार्केट और सेक्टर-37 में।
अभी इन स्थानों पर लगेंगी मशीन
सुखना लेक, सेक्टर-7 की कार मार्केट, सेक्टर-8 के न्यू वैष्णो ढाबा, सेक्टर-11 की रेहड़ी मार्केट, सेक्टर-14 की नाइट फूड स्ट्रीट, सेक्टर-16 के रोज गार्डन, सेक्टर-17 के आजाद हिंद स्टोर, सेक्टर-18 की इलेक्ट्रिी सिटी मार्केट, सेक्टर-19 पालिका बाजार, सदर बाजार, सेक्टर-20 स्थित कोला डिपो, सेक्टर-22 में गुरबख्श ढाबा, सेक्टर-22 में परेड ग्राउंड के सामने, सेक्टर-15 के ओल्ड बुक शाप, सेक्टर-27-28 के लाइट प्वाइंट, सेक्टर-28 की मार्केट, सेक्टर-29-30 का लाइट प्वाइंट, सेक्टर-30 स्वर्ण ढाबा, सेक्टर-33 के टैरेस गार्डन, सेक्टर-36 की बूथ मार्केट, सेक्टर-40 का स्कूटर मार्केट, सेक्टर-41 गांव बुटरेला, सेक्टर-47 के राउंड अबाउट और मनीमाजरा के शिवालिक एन्क्लेव मार्केट के पास बने पब्लिक टायलेट पर मशीनें लगाई जाएंगी।
इससे पहले लगी थी कंडोम मशीनें
5 साल पहले प्रशासन ने शहर के पब्लिक टायलेट पर कंडोम मशीनें लगाई थीं, लेकिन यह प्रोजेक्ट चल नहीं पाया। प्रशासन ने यह मशीनें संबंधित कंपनी को वापस कर दीं।