फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: संगरूर से कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप, आप उम्मीदवार मीत हेयर के प्रचार में शामिल मूसेवाला कत्ल का आरोपी

Tue, 23 Apr 2024 11:54 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

सुखपाल खैरा ने कहा कि पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने झकझोर कर रख दिया था, लेकिन उसके हत्यारों को पंजाब सरकार का संरक्षण कोई दूसरी कहानी बयां कर रही है।
विज्ञापन
मीडिया को फोटो दिखाते सुखपाल खैरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगरूर से कांग्रेस के प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खैरा ने फोटो व वीडियो क्लिपिंग दिखाते हुए कहा कि सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में हुई एफआईआर में शामिल एक आरोपी, मीत हेयर के विवाह में शामिल हुआ था और अब चुनाव प्रचार में दिखाई दे रहा है। उन्होंने इस मामले में मीत हेयर से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। सुखपाल खैरा ने कहा कि पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने झकझोर कर रख दिया था, लेकिन उसके हत्यारों को पंजाब सरकार का संरक्षण कोई दूसरी कहानी बयां कर रही है। खैरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधानसभा चुनाव में नशा, वीआईपी कल्चर को खत्म करने का वादा किया था, लेकिन आज सच्चाई सबके सामने है। संगरूर में हाल ही में 21 लोग जहरीली शराब की भेंट चढ़ चुके हैं, जबकि मीत हेयर तो कैमरे के सामने कह रहे हैं कि जब मांग रहती है तो उसकी पूर्ति कहीं न कहीं से हो जाती है। बदलाखोरी नीति के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान काम कर रहे हैं। कांग्रेस के दर्जनों नेताओं पर झूठे मामले दर्ज कर जेल भेज दिया गया। 

खैरा ने कहा कि परमिंदर सिंह ढींढसा को टिकट नहीं देने से सुखबीर सिंह बादल का किरदार बेनकाब हुआ है और बादल ने अपना खुद का नुकसान किया है। अब बादल पर कोई भरोसा नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें