जीरकपुर-पटियाला रोड स्थित गुरुद्वारा नाभा साहिब में ग्राम पंचायत नारायणगढ़ झुग्गियां के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों का सामूहिक विवाह कराए गया।
इस मौके पर हलका विधायक एनके शर्मा एवं जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन दीपइंदर सिंह ढिल्लो, एसजीपीसी मैंबर निर्मेल सिंह आर्शीवाद देने पहुंचे।
इस मौके पर हलका विधायक ने कहा कि इस तरह के कामों से जहां जरूरतमंद परिवारों को सहायता मिलती है, वहीं नई पीढ़ी को भी नई दिशा मिलती है।
हलका विधायक ने 21 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया। दीपइंदर सिंह ढिल्लों एवं निर्मेल सिंह जौलां ने भी लोगों को संबोधित किया।
इस मौके पर हरविंदर सिंह नारयाणगढ़ झुग्गियां ने बताया कि प्रबंधकों की ओर से नव विवाहित लड़कियों को घर की जरूरत का पूरा सामान भेंट किया गया।
गुरु द्वारा नाभा साहिब के प्रबंधक गुरबख्श सिंह, लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमरीक सिंह गिल्ल, गरीब सिंह, मनमोहन सिंह लौंगीया, लाभ सिंह, हरविंदर सिंह नारायण गढ़ झुग्गियां व सूरिंदर सिंह छिंदा मौजूद थे।