फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत, अब इस सड़क पर नहीं होंगे हादसे

Sun, 22 Dec 2013 03:31 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
धुंध एवं खराब मौसम के बाद नगर निगम ने आखिर बोर्ड के पीछे से गुजर रही सड़क पर बने खस्ताहाल पुल की सुध ले ही ली। पुल को सुधारने की दिशा में काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


पहले चरण में पुल पर पड़े सारे गड्ढों को पैचवर्क से भरा जा रहा है। साथ ही सड़क पर रिफ्लेक्टर एवं लाइनिंग का काम भी शुरू हो गया है। इससे जहां अब पुल पर सड़क हादसे रुकेंगे। वहीं, लोगों का सफर भी आसान होगा।

जानकारी के मुताबिक बोर्ड के पीछे स्थित फेज-8 व नौ की डिवाडिंग रोड पर यह पुल बना हुआ है। यह सड़क शहर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। क्याेंकि शहर के बिल्कुल सेंटर से होकर चंडीगढ़ जाती है।
विज्ञापन


सड़क के दोनों साइड शहर के कई महत्वपूर्ण व दर्शनीय स्थल है। जहां पर अक्सर लोगों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन पुल के चलते लोगों को काफी परेशानी होती थी।

इसके चलते लोग घूमकर अन्य सड़कों से शहर आते थे। निगम अधिकारियों के मुताबिक सारी सड़कों को सुधारा जा रहा है।

लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। सभी टीमों को हिदायत दी गई कि जहां से शिकायत आती है। उसे पहल के आधार पर हल किया जाए।

फेज 2-4 रोड पर जलीं स्ट्रीट लाइटें
इसके अलावा फेज-2 और चार की डिवाइडिंग रोड पर कई दिनों से बद पड़ी स्ट्रीट लाइट भी जलना शुरू हो गई। इससे अब लोगों को रात के समय परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

यहां लाइटों की सारी मरम्मत नए सिरे से की गई। लाइट के खंभों में अर्थ की तार डाली गई है। साथ ही नए जंक्शन बॉक्स लगाए गए हैं।

निगम का मैजिक-ऐप बना वरदान
नगर निगम द्वारा शुरू की गई नई हेल्पलाइन एवं मैजिक ऐप लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है। इस माध्यम से की जा रही शिकायतों का विभाग द्वारा तुरंत निवारण किया जा रहा है।

ऐप की निगरानी निगम के कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता खुद कर रहे हैं। मैजिक-ऐप को एमसी क्रैमेट का नाम दिया गया है। जो एंड्रायड फोन पर फ्री डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा टोल फ्री नंबर 18001370007 से भी शिकायत की जा सकती है। यह नंबर सुबह नौ से चार बजे तक काम करेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें