फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता ब्लॉस्टः असिस्टेंट ड्राइवर समेत 3 के बयान दर्ज

Sat, 03 May 2014 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
समझौता ब्लास्ट केस में चल रहे ट्रायल के दौरान शुक्रवार को एनआईए की विशेष अदालत में ट्रेन के तत्कालीन असिस्टेंट ड्राइवर, आरपीएफ थाना प्रभारी और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के हेड टिकट कंट्रोलर ने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन


असिस्टेंट ड्राइवर संजय ने कहा कि जब उसे ट्रेन के गार्ड ने आग की सूचना दी तो दिवाना स्टेशन से कुछ पहले ही उसने ट्रेन रोक दी। इसके बाद वह रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की और ट्रेन के डिब्बों को अलग किया।

वहीं, अटारी स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर दीवान सिंह ने कहा कि ट्रेन में आग की सूचना मिलते ही उन्होंने कई आरपीएफ जवानों को बुलाया।

इसके अलावा, पुरानी दिल्ली स्टेशन के हेड टिकट कंट्रोलर डीके नैयर ने कहा कि ट्रेन में तीन टीसी की ड्यूटी लगाई गई थी। अब केस की अगली सुनवाई शनिवार तक टाल दी गई है। बता दें कि इस केस में डेली ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें