फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता ब्लास्ट केस की सुनवाई, असीमानंद समेत सभी आरोपी पेश

Tue, 05 Jul 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
असीमानंद - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
पानीपत के बहुचर्चित समझौता ब्लास्ट मामले में सोमवार को पंचकूला की एनआईए अदालत में सुनवाई हुई। मामले में मुख्य आरोपी असीमानंद सहित सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए। इस मामले में बचाव पक्ष के वकील मुकेश गर्ग ने बताया कि उनके द्वारा समझौता ब्लास्ट मामले में आरोपी लोकेश शर्मा की जमानत याचिका कोर्ट में लगाई गई है और उस पर सोमवार को एनआईए ने जवाब दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन


मामले की अगली सुनवाई 29 और 30 जुलाई को होगी। समझौता ब्लास्ट में आरोपी लोकेश शर्मा के वकील ने बताया कि कई साल से लोकेश शर्मा जेल में है और अभी तक ऐसा कोई गवाह या सबूत नहीं मिला है जिससे ये साबित हो कि लोकेश शर्मा समझौता ब्लास्ट मामले में शामिल है।

वकील ने बताया कि लोकेश शर्मा की जमानत याचिका पर एनआईए ने अपना जवाब दिया है और अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 और 30 जुलाई को होगी।  गौरतलब है कि इस मामले में अब तक करीब 163 गवाहियां हो चुकी हैं और कई अहम गवाहियां होनी बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें