फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी से टकराने से सांभर की मौत, युवक घायल

Fri, 19 Feb 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर शुक्रवार सुबह टैक्सी से सांभर टकराने से उसकी मौत हो गई और टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


सांभर को बचाने की कोशिश में टैक्सी चालक द्वारा ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहा मोटरसाइकिल चालक टैक्सी से टकरा गया। घटना में बाइक चालक और पीछे बैठा युवक नीचे गिर गया। बाइक चालक युवक को माथे पर चोटें आईं।

टैक्सी चालक ने बताया कि वह बद्दी नालागढ़ से कंपनी कर्मचारियों को लेकर पंचकूला की ओर जा रहा था कि एचएमटी आवासीय परिसर के पास अचानक टैक्सी के आगे सांभर ने छलांग लगा दी और वह टैक्सी से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्सी से टकराने के कारण सांभर की मौत हो गई। सांभर को बचाने की कोशिश में उसने ब्रेक भी लगाया। अचानक ब्रेक लगाने से टैक्सी के पीछे आ रही बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई।

और बाइक चालक घायल हो गया। घायल बाइक चालक युवक को पीएचसी पिंजौर ले जाया गया। मौके पर ट्रैफिक प्रभारी पिंजौर सतपाल के अलावा पीसीआर कर्मी भी पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें