गांव फतेहपुर जट्टां में स्थित गुरुद्वारा शीश सतिकार साहिब में गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादो और माता गुजर कौर की याद में कार्यक्रम करवाया गया।
गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा राज सिंह ने गांव वासियों के सहयोग से आयोजित समारोह में सुबह अखंड साहिब का भोग डाला गया। इसके बाद कीर्तन दरबार में इलाही बाणी का गायन किया गया।
बाबा राज सिंह ने बताया कि इस अवसर पर 40 प्राणियों ने अमृतपान किया। इसके दौरान निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया, जिसमें करीब 200 व्यक्तियों डॉक्टरों ने इलाज किया।
प्रंबधकों ने जरूरतमंदों को निशुल्क दवा दी। इस अवसर पर अवतार सिंह नगला, वरिष्ठ अकाली नेता गुलजार सिंह, सरपंच बलबीर सिंह मेहमदपुर, सरपंच बलकार सिंह बैरमाजरा, संजीव सिंह फतेहगढ़ जट्टां, चरन सिंह, जसपाल सिंह देवीनगर उपस्थित थे। अंत में गुरु का लंगर भी लगाया गया।