फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या मामले में सैलून मालिक गिरफ्तार, युवक मृत मिला था

Thu, 18 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : demo
विज्ञापन
दोस्त को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे छोड़कर भाग जाने वाले के खिलाफ पुलिस ने गैर इरातन हत्या, सबूतों को मिटाने
विज्ञापन

और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में सेक्टर-29 निवासी फूल बहार को गिरतार किया है।

फिलहाल वह दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। बता दें कि सेक्टर-29 निवासी संदीप का शव 4 अगस्त की सुबह स्थानीय मार्केट में एक सैलून में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। 4 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे संदीप ठाकुर (24) का शव सैलून से मिला था। संदीप के मुंह से छाग निकल रहा था। मौके पर पहुंची पीसीआर की गाड़ी
संदीप को जीएमसीएच 32 लेकर गई जहां पर डाक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि ये दुकान फूल बहार उर्फजग्गा की है। जग्गा का सैलून सेंट्रा मॉल में भी है। शव को सबसे पहले उसी मार्केट के चौकीदार ने देखा और वहीं पर जग्गा के चाचा इंतजार को बताया। इसके बाद इंतजार ने दुकान पर जाकर देखा तो संदीप कुर्सी पर अचेत पड़ा हुआ था और मुंह से छाग निकल रहा था। इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रुम को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन


वहीं संदीप के परिजनों का आरोप था कि 3 अगस्त की शाम को वह फूल बहार उर्फ जग्गा के साथ गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। सुबह के समय उसका शव जग्गा के सैलून में मिला था। परिजनों का आरोप था कि संदीप की हत्या की गई और इसमें जग्गा का ही हाथ है। पुलिस जांच में सामने आया कि संदीप सेंट्रा मॉल स्थित जग्गा के सैलून में पहुचा था। यहीं पर जग्गा ने उसे नशीला पदार्थ खिलाया था, जिसके बाद संदीप की हालत खराब हो गई थी।
विज्ञापन


इस पर जग्गा न तो उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गया और न ही इस बारे में उसके परिजनों को सूचित किया। रात के समय जग्गा अचेत हालत में संदीप को सेक्टर-29 स्थित दूसरे सैलून में छोड़ कर चला गया। इसके बाद सुबह उसका शव मिला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी का दो दिन का रिमांड लिया है। पुलिस उससे नशीले पदार्थ को लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें