फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित खाद्यान्न भंडारण के लिए साईलोज को बढ़ावा : पासवान

Wed, 27 Aug 2014 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल/ढांड। केंद्रीय खाद्य आपूर्ति, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामबिलास पासवान ने कहा कि देश की सबसे बड़ी खाद्य एजेंसी भारतीय खाद्य निगम के पुनर्गठन के लिए गठित कमेटी 3 माह में रिपोर्ट देगी। इस रिपोर्ट के आधार पर एफसीआई का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके लिए जनता से भी सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस निगम को भंडारण वितरण व ट्रांसपोर्टेशन में विभाजित करने के बाद हर भाग की जिम्मेदारी संबंधित विभागों के अधिकारियों की होगी। उन्होंने कहा कि भंडारण व ट्रांसपोर्टेशन केंद्र सरकार के अधीन होगा, लेकिन वितरण राज्य सरकार के अधीन होगा। केंद्रीय मंत्री मंगलवार को कैथल के गांव सोलूमाजरा में अदानी ग्रुप की ओर से बनाए साईलोज भंडारगृह का निरीक्षण करने आए थे।
विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में पासवान ने कहा कि साईलोज अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित खाद्यान्न भंडार प्रणाली है। इसमें उचित गुणवत्ता, मात्रा एवं चोरी से होने वाले नुकसान को कम करते हुए वितरण की जगह अन्न पहुंचाया जा सकता है। सरकार का प्रयास रहेगा कि देश भर में सुरक्षित खाद्यान्न भंडारण के लिए ज्यादा साईलोज भंडारगृहों का विस्तार हो।

उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा लागू की गई फूड सिक्योरिटी योजना के तहत पहले से दिया जा रहा गेहूं अभी भी दिया जा रहा है। इसमें काफी खामियां हैं। देश में इस समय खाद्यान्न की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि गेहूं निर्यात करने की बजाए अब की बार खुले बाजार में बेचा जा रहा है। देश में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 90 दिन के कार्यकाल में सरकार ने विश्व भर में भारत का लोहा मनवाया है। योजना आयोग की जगह दूसरी संस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन


अब कोई भारत को आंख नहीं दिखा सकता। चीजें धीरे-धीरे बदल रही हैं। मात्र तीन माह में सरकार की सफलता-विफलता का आंकलन नहीं हो सकता। उन्होंने उद्यमियों का आह्वान किया कि वे सब्जियों के बढ़ते दामों पर नियंत्रण के लिए लंबे समय तक संरक्षण करने वाली भंडारण की आधुनिक तकनीक का विकास करें। साईलोज में अन्न के सुरक्षित भंडारण की तर्ज पर आलू, प्याज व टमाटर के भंडारण की व्यवस्था करके बढ़ते दामों पर अंकुश लगाया जा सकता है।
सरकार का उद्देश्य लोगों को अच्छी गुणवत्ता के उत्पाद उपलब्ध करवाना व भ्रष्टाचार को खत्म करना है।
इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री को अदानी साईलो की कार्य प्रणाली को प्रदर्शित करती एक डाक्यूमेंटरी फिल्म भी दिखाई गई। इसमें इस साईलो की क्षमता 2 लाख टन बताई गई थी।

 उन्होंने इस परियोजना के तहत किसानों की ट्रॉलियों से गेहूं की अनलोडिंग, कंप्यूटराइज्ड मापतौल व रेलवे के माध्यम से लोडिंग अनलोडिंग व्यवस्था का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर अदानी ग्रुप के एमडी प्रणव अदानी, सीईओ अतुल चतुर्वेदी, एफसीआई के जीएम एमएस सहरावत, डीसी एनके सोलंकी, पुलिस अधीक्षक कुलदीप यादव, कार्यकारी निदेशक नोर्थ सुधीर गर्ग, डीजीएम दवेश यादव, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सैनी, हैफेड के डीएम वीपी मलिक, डीएम एग्रो एलएम नरुला व साईलो के महाप्रबंधक प्रदीप सबरवाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें