फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार भी अंबाला से चुनाव लड़ेंगी सैलजा

Thu, 26 Dec 2013 09:04 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
मैं तीसरी बार भी अंबाला संसदीय क्षेत्र से ही चुनाव लड़ूंगी। आम आदमी पार्टी के हरियाणा में आने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन हमेशा अच्छा रहा है और इस बार भी कांग्रेस ही आगे रहेगी।
विज्ञापन


यह कहना था केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा का। वह इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में चमनलाल डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थीं और पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य उम्मीदवार हैं। उनमें देश को नई दिशा देने की क्षमता है।

उन्होंने कहा कि चार राज्यों में आए चुनाव परिणाम से हमें सीख लेनी चाहिए। लोकतंत्र में हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन इससे पहले पार्टी या व्यक्ति को रैली, राजनीतिक तैयारियां करना जरूरी है, ताकि जमीनी हकीकत का पता चल सके। हर चुनाव एक चुनौती है, अगर कोई कमजोरी होगी तो पार्टी उसे दूर करेगी।
विज्ञापन


केन्द्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद जो भी फैसला सर्वसम्मति से पारित किया जाएगा, उसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा जाएगा।

पार्टी हाईकमान का लिया गया निर्णय सभी को मंजूर होगा। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह इस दौड़ में शामिल नहीं हैं।

जाट आरक्षण की सिफारिश
जाट आरक्षण के मुद्दे पर कुमारी सैलजा ने कहा कि कई राज्यों में इस वर्ग को पहले ही आरक्षण का लाभ मिल रहा है। जाटों को आरक्षण का लाभ दिए जाने के संबंध में पंजाब से पहले इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं मिला था।

सबसे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह का पत्र हमें मिला है और मंगलवार को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया है। फिलहाल, कैबिनेट मंत्रियों के समूह से जाट आरक्षण के मामले में पिछड़े आयोग से सिफारिश की जा चुकी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें