बॉक्सिंग को बढ़ावा देने के लिए अब भारत में सात नई बॉक्सिंग एकेडमी खोली जाएंगी। इसके लिए पूरे देश को साई ने 8 जोन में बांटकर काम शुरू कर दिया है। अभी तक रोहतक में ही इकलौती नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी चल रही है। सभी सात एकेडमी को रोहतक की तरह बनाया जाएगा।
आईबीएफ (इंडियन बॉक्सिंग फेडरेशन) के साथ इसकी सहमति बन चुकी है और अब जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) के डायरेक्टर सतीश सरहदी ने बताया कि जल्द ही सात जोन में एकेडमी बनाई जाएंगी। इन्हें रोहतक की तरह हर सुविधा लैस किया जाना है।
भारतीय बॉक्सिंग के सीनियर कोच जीएस संधु ने बताया कि केवल एक एकेडमी होने के कारण बॉक्सर यहां नहीं आ पाते हैं। यही कारण है कि साई ने एकेडमी खोलने का पूरा खाका तैयार कर लिया है।