फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल से गठबंधन जारी रहा तो भाजपा छोड़ दूंगी: नवजोत

Tue, 04 Aug 2015 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत एवं परिवार कल्याण विभाग की मुख्य संसदीय सचिव डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन बरकरार रहा तो वह पार्टी से किनारा करेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल और कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के इशारों पर भाजपा वर्करों को परेशान किया जा रहा है। इस कारण भाजपा वर्कर अब इस गठजोड़ में घुटन महसूस कर रहे हैं। डॉ. सिद्ध ने कहा कि उनकी निजी राय है कि शिअद के साथ भाजपा का गठबंधन नहीं चल सकता है।

वह सोमवार को स्टेट बैंक आफ पटियाला आफिसर्स एसोसिएशन के होने वाले चुनाव के संबंध में सिंगला टीम के चुनाव दफ्तर का उद्घाटन करने के लिए पहुंचीं थीं। डॉ. सिद्धू ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के घर से ही सरकार चलाई जा रही है। आईएएस व पीसीएस अधिकारी चंडीगढ़ सचिवालय में बैठने की बजाय सीएम के इशारे पर उनके घर से ही काम कर रहे हैं। अधिकारियों के अपनी सीटों पर न मिलने कारण लोगों को अपने काम कराने में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

‘पक्षपात की आवाज हाईकमान तक पहुंचाई’

डॉ. सिद्धू ने कहा कि पंजाब में भाजपा के साथ हो रहे पक्षपात की आवाज हाईकमान तक पहुंचाई गई है। जानबूझ कर भाजपा वर्करों का काम नहीं किया जा रहा है। आगे कहा कि वह पांच सालों के लिए विधायक व मुख्य संसदीय सचिव हैं, इसलिए इस समय अपने हलके व पंजाब के फायदे की ही बात करेंगी। पांच साल पूरे होने के बाद उनके लिए सारे विकल्प खुले हैं। साथ ही कहा कि राजनेता केवल चाय व विवाह पार्टियों में शिरकत करने के लिए नहीं होते, बल्कि आम जनता के जवाबदेह भी होते हैं।

विकास पर डिप्टी सीएम तोड़ रहे वादा
डॉ. सिद्धू ने कहा कि डिप्टी सीएम ने उनके हलके में विकास के लिए 100 करोड़ की राशि लगाने का वादा किया था। इसके बाद भी अभी तक कोई प्रोजेक्ट उनके हलके तक नहीं पहुंचा। हाल ही में सीएम ने उनके हलके में जल्द विकास कार्य शुरू कराने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तय समय में विकास शुरू न हुआ तो वह भूख हड़ताल करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें