डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर लगे यौन शोषण के आरोप मामले में बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के वकीलों में गवाहों के बयानों पर जिरह हुई। सुनवाई के दौरान डेरा प्रमुख वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश नहीं हो सके।
मामले की अगली सुनवाई वीरवार 17 अगस्त को फिर होगी। बचाव पक्ष के वकील एसके गर्ग ने बताया कि अभी मामले में जिरह चल रही है। जल्द फैसला आ सकता है। वकील ने शिकायतकर्ता के बयान छह साल बाद दर्ज किए जाने को लेकर सीबीआई पर सवाल उठाया। उधर, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी 19 अगस्त को सुनवाई होगी।