फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से रेप के बाद, पार्क में सैर कर रही लड़की से छेड़छाड़, किडनैपिंग की कोशिश

Thu, 17 Aug 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-40 स्थित प्राइवेट स्कूल के पास पार्क में बुधवार को सैर कर रही छात्रा से छेड़छाड़ व अगवा करने की कोशिश में एक युवक गिरफ्तार हुआ। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 354डी (छेड़छाड़) व 365,511( अपहरण की कोशिश) दर्ज की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 35 वर्षीय विक्रमजीत बराड़ के रूप में हुई। आरोपी मोहाली में का निवासी है और इंश्योरेंस कंपनी में जॉब करता है। जबकि, पीड़िता एक कॉलेज की स्टूडेंट है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पार्क में सैर कर रही थी। इसी दौरान आरोपी व्यक्ति अपनी कार से पार्क के सामने रुका।

पहले वह काफी समय तक छात्रा को घूरता रहा फिर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवती द्वारा विरोध करने व डांटने के बाद आरोपी ने उसके हाथ पकड़कर अगवा करने की कोशिश की। लेकिन, शोर मचाने के बाद आरोपी वहां से भागने लगा। सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


हरियाणा के सीनियर आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू के छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश व रास्ता रोकने का मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है। इसके बावजूद सेक्टर-36 थाने में दूसरा व सेक्टर-39 थाने में तीसरा एक जैसा ही मामला दर्ज हो चुका है। महिलाओं की सुरक्षा का दावा करने वाली यूटी पुलिस पूरी तरह से फेल साबित हो चुकी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें