फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस सत्ता की भूखी, चुनाव जीतने के लिए नक्सलियों से भी हाथ मिलाने को तैयार'

Thu, 26 Oct 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
विज्ञापन
Sadhvi Niranjan Jyoti
विज्ञापन
केन्द्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि 60 साल तक देश में राज करने के बाद भी कांग्रेस सत्ता की भूखी हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री मंगलवार रात को नारनौल के जोरासी बांध के सरकंडा पर स्थित जीण माता मंदिर में मत्था टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस गुजरात का चुनाव जीतने के लिए इतनी बेकरार हो रही है कि यदि उन्हें वहां आतंकी व नक्सलियों से भी हाथ मिलना पड़े तो नहीं चूकेगी। 

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि कांग्रेस गुजरात में कल्पेश ठाकोर को अपनी पार्टी में शामिल करने का नाटक कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। जबकि वास्तव में ठाकोर की पृष्ठभूमि पहले ही कांग्रेस विचारधारा की रही है। ठाकोर के पिता कई सालों से कांग्रेस के पदाधिकारी है। केंद्रीय मंत्री ने पाटीदार नेताओं द्वारा भाजपा पर रुपयों का लालच देकर पार्टी में शामिल करने के आरोप को भी कांग्रेस का सुनियोजित प्रोपगंडा बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि गुजरात की जनता कांग्रेस की हर साजिश को नाकाम करते हुए फिर से भाजपा को सत्ता सौंपेगी और गुजरात को विकास के नये आयामों पर ले जायेगी। केंद्रीय मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरगामी व अच्छे परिणामों को ध्यान रखकर ही देश हित में निर्णय ले रहे हैं। यूपी में जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है तब से वहां पर अमनचैन है। उन्होंने कहा कि जहां पूर्ववर्ती सरकारों में यूपी में कानून व्यवस्था खासकर महिला सुरक्षा का बुरा हाल था, वहीं यूपी है जहां आज महिला निर्भय होकर जी रही है। 

एडीसी को सड़क बनाने के दिए निर्देश 
एक माह के दौरान मंदिर में तीसरी बार पहुंची केंद्रीय ने एडीसी धर्मेंद्र सिंह निजामपुर रोड से मंदिर स्थल तक करीब एक किलोमीटर सड़क निर्माण करवाने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने एडीसी से कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाएं हैं। जिसके तहत जनहित के लिए इस सड़क का निर्माण करवाया जाये। उन्होंने यह भी बताया कि यदि इसके लिए हरियाणा सरकार से किसी पत्राचार की जरूरत पड़ती है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी लिखेगी। इस पर एडीसी धर्मेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार की योजना के तहत मंदिर स्थल तक सड़क निर्माण करवाने तथा स्वच्छता अभियान के तहत यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शौचालय भी रखवाने का आश्वासन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें