मामला हरियाणा के कैथल का है। जहां सीवन क्षेत्र के एक गांव में राजकीय स्कूल में शिक्षक ने मर्यादा लांघ दी। विवाहित शिक्षक पर ईश्क का ऐसा भूत चढ़ा कि, उसने 12 वीं कक्षा की छात्रा की कॉपी पर डू यू लाइक मी, मिस यू लिख डाले। शिक्षक इतने पर ही नहीं रुका एक दिन छात्रा की कॉपी पर यू आर माई जान लिख डाला। जब प्रिंसिपल से शिकायत के बाद भी शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो छात्रा ने सीवन पुलिस से शिकायत की। सीवन पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एक गांव की छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा बाहरवीं में पढ़ती है। उसकी आयु 17 वर्ष है। उसके स्कूल में संजीव नाम का अध्यापक अंग्रेजी पढ़ाता है। करीब 15 दिन पहले अध्यापक ने कॉपी चेक करते समय उसका हाथ पकड़ लिया और कहा कि डू यू लाइक मी, यस आर नो। इसके बाद छात्रा डर गई, बाद में पूरी घटना अपनी मां को बताई।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि, इस पर मां ने कहा कि वह स्कूल जाएगी, लेकिन मैंने डर के मारे उसे स्कूल नहीं जाने दिया, लेकिन पूरी बात प्रिंसिपल का बताई। इस पर प्रिंसिपल ने अध्यापक को समझा दिया था। लेकिन इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और एक दिन कॉपी चेक करते वक्त कॉपी पर मिस यू लिख दिया।
विवाहित है आरोपी अध्यापक
प्रतीकात्मक तस्वीर
जब वह क्लास में आता तो काफी कमेंट करता, छेड़छाड़ भी करता था। एक बाद उसने उसकी कॉपी पर मिस यू जस्ट लव, 143, यू आर माई जान लिख डाले। छात्रा के मुताबिक, उसने टीचर की इस हरकत को प्रिंसिपल को भी दिखाए थे। छात्रा ने बताया कि प्रिंसिपल ने कहा कि वह अध्यापक को समझा देगा। वह माफी मांग लेगा। बाद में अध्यापक छात्रा को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर उसने पुलिस से शिकायत की।
महिला एसआई दर्शना ने बताया कि पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर अध्यापक संजीव के खिलाफ छेड़छाड़, पॉस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
विवाहित है आरोपी अध्यापक
आरोपी अध्यापक विवाहित है और कई सालों से स्कूल में नौकरी कर रहा है। स्कूल से मिली जानकारी के अनुसार इस अध्यापक की लंबे समय से शिकायतें मिल रहीं थीं। इसके संबंध में पहले भी प्रिंसिपल द्वारा समझाया गया था। करीब 40 वर्षीय अध्यापक पूर्व में कई स्कूलों में तैनात रह चुका है।
विभाग को पूरे मामले की जानकारी दे दी है
इधर, जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि अध्यापक द्वारा छात्रा की कॉपी में कुछ लिखे जाने संबंधी मामले की सारी जानकारी जुटाकर विभाग को भेज दी है। विभागीय निर्देशानुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।