चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के तत्वावधान में नॉर्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष एवं महिला वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।
सेक्टर-42 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित इस प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने लगातार बेहतरीन लिफ्ट लगाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। कुछ उभरते हुए खिलाड़ियों ने भी अनुभवी खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी। प्रतियोगिता में हरियाणा पंजाब उत्तर प्रदेश दिल्ली महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने भागीदारी की।
पुरुषों के 65 किग्राभार वर्ग में सदानंद ने पहला, तोमान ने दूसरा और दीकाक्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं के 58 किग्रा भार वर्ग में नीतू ने पहला, अनाई ने दूसरा और मीना ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं के 53 किग्रा भार वर्ग में विदुषी ने पहला, पंचमी ने दूसरा और मोनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।