फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौर से दिल्ली जाने वाली बस का विरोध, पुलवामा आतंकी हमले को लेकर पंजाब में विरोध प्रदर्शन

Tue, 19 Feb 2019 09:13 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
विज्ञापन

लाहौर से दिल्ली के बीच चलने वाली सदा-ए-सरहद बस के विरोध में कुछ हिंदू नेताओं ने सरहिंद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के पास जमकर नारेबाजी की। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा इलाके में आतंकियों द्वारा सीपीआरपीएफ जवानों के काफिले पर किए गए आत्मघाती हमले के बाद भारत में कई हिंदू नेताओं ने सदा-ए-सरहद बस का कड़ा विरोध कर बस को बंद करने की मांग की थी।

विज्ञापन


सोमवार को बस लाहौर से होकर सरहिंद से गुजरी तो सरहिंद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के पास रुकने वाली पाकिस्तानी बस का खन्ना व मंडी गोबिंदगढ़ से कुछ हिंदू नेताओं ने कड़ा विरोध कर जमकर नारेबाजी की। बस की सुरक्षा के साथ आए स्पेशल दस्ते ने किसी भी नेता को बस के पास फटकने नहीं दिया और हिंदू नेता कुछ दूरी पर ही अपना विरोध प्रदर्शन करते रहे। 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बस में सिर्फ 9 यात्री सवार थे और पुलवामा आतंकी हमले के बाद बस का लुधियाना से रूट बदलकर समराला से खन्ना के अन्य रास्तों से कड़ी सुरक्षा में दिल्ली तक पहुंचाया जा रहा है। इससे पहले हिंदू नेताओं ने बस को खन्ना में रोकने की तैयारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें