पंजाब में फिर बदला गया सदा-ए-सरहद का रूट
- फोटो : File Photo
भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली सदा-ए-सरहद बस का रूट सोमवार को बदला गया। बस रूट कुछ हिंदू संगठनों द्वारा किए जाने वाले संभावित विरोध के चलते किया गया है, लेकिन इसकी किसी ने अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
सोमवार बाद दोपहर ढाई बजे लाहौर से आने वाली सदा-ए-सरहद बस को कड़ी सुरक्षा के बीच खन्ना के अमलोह रोड से अमलोह रोड, भादसों, चनारथल, रूड़की, माधोपुर जीटी रोड सरहिंद से नेशनल हाईवे दिल्ली के लिए रवाना किया गया। सुबह दिल्ली से आने वाली सदा-ए-सरहद बस दिल्ली से सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़ से खन्ना के नेशनल हाईवे से होकर गुजरी। पिछले 20 दिन में चार बार सदा-ए-सरहद बस की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और चारों बार इसके रूट बदले गए हैं।