फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ शिअद का 28 को मोहाली में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। मान सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने 28 जुलाई को मोहाली में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इससे पहले अकाली दल ने 24 जुलाई को जिला फतेहगढ़ साहिब के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सचिव डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब सरकार की लैंड पुलिंग नीति के तहत जिलावार दिए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के संबंध में 28 जुलाई को शिरोमणि अकाली दल द्वारा सुबह 10 बजे गमाडा कार्यालय मोहाली में एक विशाल विरोध धरना आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें जिला मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और रोपड़ जिलों के पीड़ित लोग शामिल होंगें। इस धरने की तैयारियों के संबंध में 24 जुलाई को सुबह 10.30 बजे जिला मोहाली के नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण मीटिंग गुरुद्वारा अंब साहिब मोहाली में की जाएगी और इसी दिन बाद दोपहर 3 बजे जिला फतेहगढ़ साहिब के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मीटिंग गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में की जाएगी। यह बैठक जिला जत्थेदारों की अगुवाई में होंगी और इनको अन्य वरिष्ठ नेता भी संबोधित करेंगें। डाॅ. चीमा ने इन जिलों के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को समय पर मीटिंग में शामिल होने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें