400 रुपये में राज्य को मिलने वाली वैक्सीन की खुराक निजी संस्थान 1060 रुपये में बेची जा रही है। निजी अस्पताल आगे 1560 रुपये में बेच रहे हैं। अकेले मोहाली में एक दिन में करीब दो करोड़ रुपये का लाभ कमाने के लिए निजी संस्थानों को 35000 वैक्सीन की खुराक बेची गई।
कांग्रेस-आप एक ही
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि विधायक सुखपाल खैरा और आप के दो अन्य विधायक जगदेव सिंह और पीरमल सिंह का कांग्रेस में जाना यह बताता है कि अब बिल्ली थैले से बाहर है। इससे पता लगता है कि कांग्रेस और आप एक ही थैले के चट्टे-बट्टे हैं।
इंदिरा गांधी ने कराया था हमला
शिअद अध्यक्ष ने इंदिरा गांधी के आदेश पर सेना द्वारा सचखंड श्री दरबार साहिब परिसर में टैंकों और तोपों से हमले की बरसी पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इससे न केवल श्री अकाल तख्त साहिब को नुकसान पहुंचा बल्कि हमले के दौरान हजारों श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप भी अग्नि भेंट हो गए थे। यह बेहद दुखद है कि गांधी परिवार ने हमले को जायज ठहराने वालों के परिजनों को बढ़ावा देना जारी रखा।