फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: आज हो सकता है भाजपा-अकाली दल के गठबंधन का एलान, शिअद ने बुलाई जिला प्रधानों की बैठक

Thu, 06 Jul 2023 10:33 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कृषि कानूनों के विरोध में शिअद ने सितंबर 2020 में भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया था। दोनों के बीच 1996 में गठबंधन हुआ था। माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद से ही बीजेपी-अकाली गठबंधन की जमीन तैयार होने लगी थी। 
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बीच आज दोबारा गठबंधन का एलान हो सकता है। शिअद ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में सभी जिलों के प्रधानों, हलका इंचार्जों और सीनियर नेताओं की मीटिंग रखी है।
विज्ञापन


शिअद के सीनियर नेता दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि मीटिंग दोपहर 12 बजे होगी। इस दौरान मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा होगी। साथ ही भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। संभावना है कि इसके बाद भाजपा से गठबंधन का एलान किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: कहा- पंजाब में हर जगह हो रहे धरना-प्रदर्शन, यही हालात रहे तो यहां कोई नहीं आएगा
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ व प्रदेश के नवनियुक्त प्रधान सुनील जाखड़ ने भाजपा व शिअद को फिर करीब लाने में अहम भूमिका निभाई है।  सीटों के बंटवारे का खाका तैयार कर दिया गया है। ड्राफ्ट के मुताबिक शिअद आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगा जबकि भाजपा पांच सीटों पर। बसपा के लिए अकाली दल अपने खाते से एक सीट छोड़े या दो, इसमें भाजपा दखल नहीं देगी। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों का महागठबंधन माना जा रहा है।
विज्ञापन


गठबंधन की अटकलों के बीच बुधवार को शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ स्थित आवास पर पार्टी के वरिष्ठ व टकसाली नेताओं के साथ बैठक की थी। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में गठबंधन के प्रस्तावित मसौदे पर चर्चा की गई है। गठबंधन के बाद शिअद किस भूमिका में रहेगा, इस पर भी मंथन हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें