फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी मामला : डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में हुआ पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वर्ष 2015 में फरीदकोट के बरगाड़ी गांव में गुरु ग्रंथ साहिब की हुई बेअदबी के मामले वीरवार को जिला कोर्ट में सुनवाई हुई। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम भी रोहतक के सुनारिया जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुआ। वहीं, मामले में पंजाब पुलिस की एसआईटी द्वारा मामले में आरोपी प्रदीप कलेर को सरकारी गवाह बनाने के आवेदन पर कोई फैसला नहीं हो सका। इस मामले में अब अगली सुनवाई 17 जनवरी को होगी। इस दौरान कोर्ट में काफी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक जून, 2015 को फरीदकोट के गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला और बरगाड़ी में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई थी। इस मामले की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने एसआईटी गठित की थी। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम समेत कई अन्य आरोपियों के खिलाफ तीन केस दर्ज किए थे। इन तीनों मामलों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चंडीगढ़ जिला कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था। एसआइटी ने अपनी जांच के दौरान इस मामले में गुरमीत राम रहीम को मुख्य साजिशकर्ता बताया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें