फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र: आज पेश किया जाएगा बेअदबी बिल, पहले कैबिनेट में दी जाएगी मंजूरी

Mon, 14 Jul 2025 01:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

सरकार की तरफ से विधानसभा में यह बिल पेश करके एक कमेटी गठित की जा सकती है जिसके जरिये सभी धर्मों के नेताओं और आम लोगों की राय ली जाएगी। इस बिल के जरिये सरकार धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर सख्त सजा का प्रावधान कर सकती है।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहेगी। इसमें पंजाब सरकार बेअदबी के खिलाफ कानून लाने के लिए बिल पेश करेगी। विधानसभा सत्र से ठीक पहले सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट की बैठक करेंगे जिसमें इस बिल को मंजूरी दी जाएगी। बिल को लेकर ही सरकार ने दो दिन का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया था जिसे दो दिन और आगे बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


सरकार की तरफ से विधानसभा में यह बिल पेश करके एक कमेटी गठित की जा सकती है जिसके जरिये सभी धर्मों के नेताओं और आम लोगों की राय ली जाएगी। इस बिल के जरिये सरकार धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर सख्त सजा का प्रावधान कर सकती है। बेअदबी पंजाब में बहुत संवेदनशील मुद्दा है। यही कारण है कि सरकार इस बिल पर आगे बढ़ने से पहले सभी धार्मिक संगठनों की राय लेना चाहती है।

सोमवार को दोपहर 2 बजे विधानसभा का विशेष सत्र होगा और उससे पहले ही कैबिनेट बैठक होगी। विशेष सत्र में पंजाब राज्य विकास कर संशोधन विधेयक 2025 और पंजाब विनियोग अधिनियम (निरसन) विधेयक 2025 को मंजूरी दी जा सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा को लेकर एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव ला सकते हैं। इसी तरह मंत्री पंजाब राज्य बीज निगम लिमिटेड की वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक की वार्षिक रिपोर्ट और पंजाब सार्वजनिक खरीद पारदर्शिता अधिनियम, 2019 की धारा 63 के तहत आवश्यक वित्त विभाग का आदेश भी पेश कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: एक दिन में 113 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में बरामद हुआ नशीला पदार्थ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें